पहलवान बजरंग पूनिया को वित्तीय सहायता मंजूर

कंडीशनिंग कोच काजी किरण मुस्तफा हसन का कार्यकाल मई तक बढ़ाया  खेलपथ संवाद नयी दिल्ली। खेल मंत्रालय ने पेरिस ओलंपिक की दौड़ से बाहर होने के बावजूद पहलवान बजरंग पूनिया के वित्तीय सहायता प्रदान करने के अनुरोध को मंगलवार को मंजूरी दे दी और साथ ही उनके ‘कंडीशनिंग कोच’ काजी किरण मुस्तफा हसन का कार्यकाल मई के अंत तक बढ़ा दिया। बजरंग पूनिया भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन.......

सेमीफाइनल में हार के साथ किदांबी श्रीकांत का सफर समाप्त

स्विस ओपन 2024 में लिन चुन-यी ने हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। किदांबी श्रीकांत की स्विस ओपन 2024 यात्रा का दुर्भाग्यपूर्ण अंत हो गया क्योंकि भारत के शीर्ष शटलर को सेंट जैकबशाले मैदान में पुरुष एकल सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत एक घंटे और पांच मिनट तक चले अंतिम चार मैच में दुनिया के 22वें नंबर के चीनी ताइपे के लिन चुन-यी के खिलाफ 21-15, 9-21, 18-21 से हार गए। नवंबर 2022 के बाद से यह श्रीकांत की पहली सेमीफाइनल उपस्थिति.......

उत्तराखंड और दिल्ली के होनहार मुक्केबाजों ने दिखाई धमक

सब जूनियर चैम्पियनशिप में चमके सितारे खेलपथ संवाद ग्रेटर नोएडा। उत्तराखंड और दिल्ली के मुक्केबाजों ने राष्ट्रीय सब जूनियर चैम्पियनशिप में शनिवार को यहां प्रभावशाली प्रदर्शन करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उत्तराखंड के पांच मुक्केबाज अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहे। इनमें आदित्य मेहरा (35 किलोग्राम), प्रथम चंद (40 किलोग्राम), प्रज्वल सिंह भंडारी (49 किलोग्राम), नातियाक प्रसाद (58 किलोग्राम) और यश कापड़ी (70 किलोग्राम से अधिक) शामिल.......

एमपी-महाराष्ट्र और हरियाणा-झारखंड के बीच होंगे सेमीफाइनल

14वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप ग्वालियर की इशिका चौधरी पर होगा खिताब बरकरार रखने का दबाव खेलपथ संवाद पुणे। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पिम्परी, पुणे में खेली जा रही 14वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। सेमीफाइनल .......

सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में आज होंगे क्वार्टर फाइनल

पूर्व चैम्पियन हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी बंगाल के बीच होगा मुकाबला खेलपथ संवाद पुणे। 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का लीग चरण मंगलवार को मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पिम्परी में पूल जी में कर्नाटक और मणिपुर के अपने-अपने मैच जीतने के साथ समाप्त हो गया। बुधवार को प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहले क्वार्टर फाइनल में हॉकी मध्य प्रदेश का हॉकी बंगाल से मुकाबला होगा।  मंगलवार को मणिपुर .......

हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर बर्नार्ड डन का इस्तीफा

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने किया स्वीकार  अभी तक चार भारतीय महिला मुक्केबाजों ने हासिल किया ओलम्पिक कोटा  खेलपथ संवाद नई दिल्ली। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सोमवार को हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर बर्नार्ड डन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही बीएफआई ने जानकारी दी कि भारतीय टीम विदेशी कोच दिमित्री दिमित्रुक के मार्गदर्शन में अपना प्रशिक्षण जारी रखेगी। यह फैसला फेडरेशन की मीटिंग के दौरान लिया गया, जिसकी अध्यक्ष.......

हरियाणा ने पुंडुचेरी को 22-0 से हराया

सीनियर महिला नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप  खेलपथ संवाद पुणे। मेजर ध्यान चंद हॉकी स्टेडियम पिम्परी पुणे (महाराष्ट्र) में चल रही 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप में हरियाणा की टीम अपना विजय अभियान जारी रखे हुए है। पूल डी के दूसरे मैच में रविवार को हरियाणा ने पुंडुचेरी को 22-0 से पछाड़ कर अगले चक्र में प्रवेश पाया। पूल डी में हरियाणा शीर्ष स्थान पर बना है।  इससे पूर्व पहले मैच में हरियाणा की टीम ने हॉकी अ.......

भारत लेगा नीदरलैंड के गोलकीपिंग विशेषज्ञ डेनिस वान डी पोल की सेवाएं

पेरिस ओलम्पिक से पहले भारतीय हॉकी टीम में हुआ बड़ा बदलाव खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पेरिस ओलम्पिक 2024 से पहले भारतीय हॉकी टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। पुरुष टीम की तैयारियों में मदद के लिए नीदरलैंड के गोलकीपिंग विशेषज्ञ डेनिस वान डी पोल की एक बार फिर सहयोगी स्टाफ में वापसी हुई है। वान डी पोल इससे पहले भी भारतीय गोलकीपरों के साथ काम कर चुके हैं। पहली बार वह 2019 में भारतीय टीम से जुड़े थे। भारतीय टीम फिलहाल भुवनेश्वर के कलिंग स.......

हॉकी हरियाणा की दीपिका ने असम के खिलाफ दागे पांच गोल

14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खेलपथ संवाद पुणे। 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के तीसरे दिन मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पिंपरी, पुणे में हॉकी हरियाणा, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, हॉकी पंजाब और हॉकी मिजोरम ने जीत दर्ज की। दिन के शीर्ष व्यक्तिगत प्रदर्शनों में हॉकी हरियाणा की दीपिका (2', 40', 42', 49', 56') रहीं, जिन्होंने पांच गोल किए, जबकि पंजाब की सरबदीप कौर (15', 39&#.......

लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में, पीवी सिंधू बाहर

यंग के खिलाफ लगातार सातवीं हार खेलपथ संवाद बर्मिंघम। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन के महिला एकल के दूसरे दौर में कोरिया की ऐन से यंग से सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा। दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता सिंधू ने दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी के खिलाफ संघर्षपूर्ण खेल दिखाया लेकिन उन्हें 42 मिनट में 19-21, 11-21 से पराजय मिली। सिंधू को यंग से लगातार सातवीं बार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, स्टार शटलर लक्ष्.......